Latest

दो माह से व्यापारियों का बहुत नुक़सान हुआ है इसके बावजूद व्यापारियों ने सरकार की गाइडलाइन का पालन किया-दुर्गा प्रसाद गुप्ता

व्यापारियों ने बाजार खोलने की गुहार मुख्यमंत्री जी से लगाई

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश व्यापारी एकता समिति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक हुई । विजय गुप्ता ने कहा कि पिछले दो महीने से कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन के कारण से व्यापारियों को भारी नुक़सान हुआ हैं। दुकान के कर्मचारियों को वेतन देने में दिक्कत हो रही है बिजली का बिल व अन्य प्रकार के कर का भी भुगतान करना हैं सभी बाज़ारों को तत्काल खोलने का आदेश जारी करना चाहिए पिछले वर्ष में करोना महामारी के कारण लॉकडाउन से नुक़सान की भरपाई व्यापारी अभी तक नहीं कर पाया था इस वर्ष में कोरोना महामारी के कारण नई विपदाओं ने व्यापारी को घेर लिया है।व्यापारी नेता दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने कहा कि पिछले दो माह से व्यापारियों का बहुत नुक़सान हुआ है और इसके बावजूद व्यापारियों ने सरकार की गाइडलाइन का पालन भी किया है लेकिन अब व्यापारियों की कमर टूट गयी है अब जहाँ स्थिति सामान्य होती दिख रही है ऐसे में बाज़ारों के खुलने का आदेश दिया जाना चाहिए। सलाहकार समिति के प्रदेश सचिव प्रमोद बंसल ने कहा की सरकार को व्यापारियों के बिजली का बिल में माफ़ी , बैंक लोन में माफ़ गृह कर और जल कर के बिलो में किसी भी प्रकार के जुर्माना व बकाया पर ब्याज माफ करें । प्रदेश मंत्री राशिद सगीर और बृजेश निषाद ने कहा कि जी.एस.टी पंजीकृत व्यापारियों को रिटर्न में भी राहत प्रदान करने के लिए जल्द घोषणा करनी चाहिए। कोठा पार्चा व्यापार मंडल अध्यक्ष शिव शंकर केसरवानी ने कहा कि सप्ताह में 3 दिन अलग-अलग बाजार खोला जाए । वर्चुअल बैठक में
महानगर अध्यक्ष चंद्र प्रकाश कौशल जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता विशाल अग्रहरी आनंदी टंडन ओंकारनाथ पटेल अवधेश नारायण वर्मा युसूफ अंसारी राकेश गुप्ता मोनू यादव राहुल अग्रवाल इफ्तिखार अंसारी विकास अग्रहरि आरती केसरवानी धर्म प्रकाश केसरवानी कृष्ण देव आर्य सुधागौड़ रानी केसरवानी शामिल रहे ।

Related Articles

Back to top button