
मेजारोड,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक यमुनापार IPS सौरभ दिक्षित के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले गिरोह पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मेजा थाना प्रभारी अरुण कुमार चतुर्वेदी को मिली बड़ी सफलता अवैध गांजा के कारोबार में शामिल दो लड़कियों को किया गया गिरफ्तार आपको बता दें कुछ दिन पूर्व गांजा तस्करों पर मेजा पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई थी।
UPSC की तैयारी करने वाली लड़कियां निकली गाजा तस्कर
गिरफ्तार हुए आरोपी से कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने बताया था कई और लोग हमारे गांव के इस अवैध कारोबार में संलिप्त हैं माफियाओं पर कठोर कार्रवाई करने के लिए थाना प्रभारी अरूण चतुर्वेदी लगातार दबिश दे रहे थे आज दोपहर मुखबीर के द्वारा सूचना मिली गांव का एक आरोपी गांजे का व्यापार कर रहा है जब पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी कोमल केशरी नि०रामनगर मेजा के घर पर दबिश डाली तो पुलिस को देख कर तस्कर मौके से कोमल केशरी उसकी माँ नीलम केशरी भागने में सफल रहे जबकि उसकी बेटी ज्योति केशरी को पुलिस ने आठ किलो गाँजा के साथ मौके से दबोच लिया।पूछ तांछ में ज्योति ने इस अवैध धंधे में शामिल संध्या सिंह के बारे में बताया जिसके बाद थाना प्रभारी अरुण कुमार चतुर्वेदी अपने पुलिस फोर्स के साथ दबिश दिए मौके पर संध्या की बेटी पूजा सिंह अवैध गाँजा 22.450 किलो ग्राम लेकर भाग रही जिसे मेजा पुलिस ने घेराबंदी करके गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की मीडिया को जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक यमुनापार IPS सौरभ दीक्षित ने बताया यमुनापार में अवैध कारोबार की लगातार शिकायत मिल रही है जिस को संज्ञान में लेते हुए समस्त प्रभारियों को माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है वहीं आज मेजा थाना प्रभारी अरुण चतुर्वेदी व चौकी प्रभारी मेजारोड पंकज त्रिपाठी द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है अवैध कारोबार करने वाले माफियाओं पर जारी रहेगी इस तरह प्रभावी कार्रवाई ताकि क्षेत्र में अवैध कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लग सके IPS सौरभ दिक्षित।