आदर्श व्यापार मंडल ने अनलॉक प्रक्रिया का किया स्वागत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आदर्श व्यापार मंडल प्रयागराज ने प्रदेश सरकार द्वारा अपनाई गई कोरोना कर्फ्यू की अनलॉक प्रक्रिया का स्वागत किया। गौरतलब है कि आदर्श व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने 29 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर बाजार खोलने के लिए और व्यापारियों को राहत देने के सम्बंध में बात की थी। सरकार ने प्रदेश के बहुत से जनपदों को सोमवार से शुक्रवार के लिए अनलॉक कर दिया है। आदर्श व्यापार मंडल प्रयागराज अध्यक्ष शिव विशाल गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जिस आधार पर प्रदेश में अनलॉक किया गया है वह अनुचित है । जनपद छोटा हो या बड़ा सभी में यह आधार अपनाया जाना कि कोरोना पॉजिटिव की संख्या किसी भी दशा में 600 से अधिक ना हो, यह व्यवहारिक नहीं है। सरकार को जनसंख्या के आधार पर जनपद में कोरोना पॉजिटिव की संख्या का निर्धारण करना चाहिए था।

Exit mobile version