उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं एवं आम जनों की समस्याओं को सुना

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या जी ने लखनऊ प्रस्थान के पूर्व अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में पधारे आम जनों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की शिकायतों की सुनवाई की और आई हुई समस्याओं से संबंधित विभागीय अधिकारियों को समाधान हेतु निर्देशित किया।
जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि ज्यादातर शिकायतें जिला प्रशासन ,नगर निगम , पुलिस प्रशासन एवं विद्युत विभाग की रही। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र अवधेश चंद्र गुप्ता निर्मला पासवान ,कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी किशोरी लाल जायसवाल केशव शर्मा सुनील केसरवानी एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Exit mobile version