अवैध जहरीली शराब पर थाना प्रभारी ने कसा शिकंजा माफियाओं में मचा हड़कंप
कौंधियारा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित के मार्गदर्शन में यमुनापार में अवैध शराब पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी कौंधियारा प्रिंस दीक्षित द्वारा की गई शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई आरोपी प्रयागराज बिन्द पुत्र मुंडी राम बिन्द निवासी चाँदी पोस्ट मैदा थाना कौंधियारा को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायालय वहीं आरोपी के पास से पुलिस ने 40 लीटर अवैध जहरीली देशी शराब बरामद की
मीडिया को जानकारी देते हुए थाना प्रभारी कौंधियारा प्रिंस दीक्षित ने बताया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर क्षेत्र में लगातार अवैध जहरीली शराब बनाने वाले तस्करों पर कार्रवाई करने के लिए टीम गठित की गई कई दिनों से तस्करों की तलाश की जा रही थी मुखबिर की सूचना पर आज सफलता हासिल हुई उन्होंने कहा थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वाले माफियाओं के लिए कोई जगह नहीं है,लगातार इन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी ताकि आम जनमानस की जिंदगी बचाई जा सके वहीं अन्य जनपद में अवैध जहरीली शराब की घटनाएं सामने आ रही हैं जिसको देखते हुए थाना क्षेत्र में पता लगाया जा रहा है किस जगह पर है जहरीली शराब बनती है उन माफियाओं पर प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।इस गिरफ्तारी में जारी चौकी प्रभारी मनीष कुमार सिंह शामिल रहे हैं।