
कब्जे से चोरी के 4 अदद मोटर साइकिल बरामद
खीरी,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) पुलिस । उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित के निर्देशन में थानाध्यक्ष खीरी राजेश कुमार मौर्या व उनकी पुलिस टीम ने अभियुक्त विकल कुमार यादव पुत्र रामजियावन यादव निवासी ग्राम तिनौता मन्ना का पूरा थाना नैनी व अफजल पुत्र सिराज ग्राम खीरी थाना खीरी जनपद प्रयागराज को मुखबिरर की सूचना पर दिघलो से चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार कर उन लोगो के निशानदेही पर पिपराव के जंगल से 3 मोटरसाइकिल बरामद कर उनके खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।