माण्डा पुलिस ने अवैध जहरीली शराब बनाने वालों पर कसा शिकंजा,एक कुंटल लहन नस्ट

माण्डा इंस्पेक्टर लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों मे हड़कम्प

माण्डा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित के मार्गदर्शन में यमुनापार में अवैध कारोबार करने वाले माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत इंस्पेक्टर माण्डा धारकेशर सिंह द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई ।रबिवार की सुबह इंस्पेक्टर माण्डा धारकेशर सिंह एसएसआई रामकेवल यादव दरोगा संतोष कुमार सिंह की टीम ने कुदर गांव में दबिश देकर एक कुंटल लहन नस्ट किया गया, आपको बता दे मीडिया को जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर माण्डा धारकेशर सिंह ने बताया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर क्षेत्र में लगातार अवैध जहरीली शराब बनाने वाले तस्करों पर कार्रवाई करने के लिए टीम गठित की गई कई दिनों से तस्करों की तलाश की जा रही थी मुखबिर की सूचना पर आज बड़ी सफलता हासिल हुई उन्होंने कहा थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वाले माफियाओं के लिए कोई जगह नहीं है,लगातार इन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी ताकि आम जनमानस की जिंदगी बचाई जा सके वहीं अन्य जनपद में अवैध जहरीली शराब की घटनाएं सामने आ रही हैं जिसको देखते हुए थाना क्षेत्र में पता लगाया जा रहा है किस जगह पर है जहरीली शराब बनती है उन माफियाओं पर प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

Exit mobile version