रानी रेवती देवी सरस्वती कॉलेज के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे के नेतृत्व में विद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राशन वितरण किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर, प्रयागराज के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे के नेतृत्व में विद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान द्वारा कोरोना महामारी की आपात स्थिति से निपटने के लिए टोडी फाउंडेशन एवं आर्या फैमिली फाउंडेशन यूएसए के सहयोग से लगभग 77 पैकेट राशन किट का वितरण विद्यालय परिसर में किया गया।
उक्त राशन किट में 10 किलो आटा ,5 किलो चावल ,2 किलो दाल, 5 किलो ,आलू 5 किलो प्याज एवं 1 लीटर सरसों का तेल था ।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के जीoएo एवं विद्यालय के प्रबंधक शिव कुमार पाल एवं समाजसेवी अजय केसरवानी ,प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे तथा विद्यालय के शिक्षकों के कर कमलों से समस्त कर्मचारियों को यह राशन किट वितरित किया गया।

विद्या भारती के अतुलनीय प्रयास को सराहते हुए प्रधानाचार्य एवं अतिथिगण शिव कुमार पाल तथा अजय केसरवानी ने कहा कि इस आपातकाल में कर्मचारियों की इस प्रकार से मदद करके महामारी के समय उनमें आत्मबल प्रदान किया।

इस अवसर पर प्रथम सहायक रमेश चंद्र मिश्र, अशोक कुमार मौर्य, शिव नारायण सिंह, जटाशंकर तिवारी, दिनेश कुमार शुक्ला, वकील प्रसाद, सुनील कुमार गुप्ता, अनुराग कुशवाहा, प्रेम सागर मिश्रा ,विनय कुमार यादव ,रामचंद्र मौर्य एवं प्रवीण कुमार तिवारी सहित अध्यापक गण उपस्थित रहे। वितरण कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार गुप्ता ने किया।

Exit mobile version