
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल की मुख्य सचेतक वरिष्ठ पार्षद किरन जायसवाल जी ने नगर निगम प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के कारण आम व्यक्तियों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो चुकी है और वह अपने परिवार को पालने के लिए जरूरतमंद चीजों को बमुश्किल से पूरा करने में भी असमर्थ है ऐसे में उनकी परिस्थितियों को देखते हुए नगर निगम प्रशासन अन्य विभागों के लिए अपना एक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए तत्काल प्रभाव से कोरोना संक्रमण को देखते हुए कूड़ा कलेक्शन के यूजर चार्ज पर रोक लगाए एवं 6 महीने का गृह कर माफ करें जिससे की आम जनता को राहत प्राप्त हो सके।