शिव की महिमा ‘ एल्बम की वीडियो शूटिंग पूरी हुई

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। भोले का पावन महीना सावन में देवों के देव महादेव की आराधना में पूरे माह काँवर लेकर काँवरिया बम जल चढ़ाने जाते हैं। इसी पावन बेला पर कांवर गीत का बड़ा महत्त्वपूर्ण स्थान है। जय गणेश एंटरटेनमेंट एंड मीडिया प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से देवघर बाबा भोलेनाथ के भक्तिभाव में डूबकर लोकप्रिय गायक मंगला तिवारी मृदुल ,आदित्य सिंह,श्याम शंकर भोजपुरिया ,अमिता बनर्जी, सिद्धार्थ राय ने अपने मधुर आवाजों से सजाया है एल्बम में म्यूजिक दी है, मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर श्याम कमल यादव व निर्देशन हिमांशु यादव व प्रोडक्शन अरविंद यादव ,एल्बम के वीडियो गाने की शूटिंग लगातार एक हफ्ते से चल रही थी जो बुधवार को पूरी हुई एल्बम को संगम क्षेत्र ,पड़िला महादेव और झूँसी के विभिन्न क्षेत्रों में फिल्माया गया एल्बम में अभिनय किया है संत दिनेश व किरन बाला ने ,एल्बम के गाने तेजी से यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। एल्बम को जय गणेश म्यूजिक द्वारा रिलीज किया है। एल्बम की गाने के रिकॉर्डिंग जय गणेश डिजिटल ऑडियो स्टूडियो में हुई है ,भोलेनाथ के भक्त सहित बहुत से लोग बड़े चाव से सुन रहे हैं। एल्बम के गाने यसवंत बेदर्दी ,राम करन बेदर्दी छोटू जी ,आशिक गौतम लिखा है ।एल्बम में भोले बाबा की महिमा का बखान किया गया है जो कि सावन के महीने में लांच हो चुका है इस एल्बम का वीडियो भी लांच हो रहा है बहुत जल्द आप लोग सुन सकते हैं एलबम की शूटिंग देखने में हजारों की संख्या में लोग भीड़ लगाए हुए थे।

Exit mobile version