प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बाघम्बरी क्षेत्र श्री रामलीला कमेटी अल्लापुर की अत्यावश्यक वर्चुअल बैठक कमेटी के अध्यक्ष संजीव कुमार बाजपेयी की अध्यक्षता तथा कमेटी के पूर्व अध्यक्ष फूल चन्द्र दुबे के संयोजन एवम संचालन में सम्पन्न हुई। वर्चुअल भाग लेते हुए कमेटी के वरिष्ठ पूर्व अध्यक्ष राम नरेश तिवारी पिंडिवासा तथा महादेव द्विवेदी ने पार्क में हो रहे मंच निर्माण के विरुद्ध दायर की गई जनहित याचिका पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि सन 1975 में अपने स्थापना वर्ष से अब तक लगभग 46 वर्षों से निरन्तर रामलीला कमेटी के समस्त कार्यक्रम तथा पूरे वर्ष विभिन्न सांस्कृतिक , सामाजिक , राष्ट्रीय एवम आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित होते आ रहेहै। कमेटी द्वारा इन कार्यक्रमों हेतु प्रारंभ में ही एक मंच का निर्माण तुलसी मंच के नाम से किया गया है , जो बिल्कुल जर्जर होगया है यहाँ तक कि बरसात के दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में छत से पानी भी टपकता है जिससे कार्यक्रम बाधित भी होता है , साथ ही उक्त छत कभी भी गिर सकती है जिससे कभी बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है। वक्ताओं ने कहा कि बहुत प्रयास के बाद उसी पुराने मंच के ठीक बगल में दूसरा नया मंच बनाने की प्रक्रिया चल रही है ताकि भविष्य के कार्यक्रमों में कोई अप्रिय घटना न घट सके।
वर्चुअल बैठक के संचालक फूल चन्द्र दुबे ने कहा कि पार्क में कोई नया निर्माण नही हो रहा है बल्कि पुराने मंच के स्थान पर दूसरा मंच निर्माण की योजना है , पार्क में एक तरफ योग एवम जिम्नास्ट से सम्बंधित उपकरण स्थापित है बीचोबीच मंच बनना है अस्तु कोई ऐसा निर्माण नही हो रहा है जो उस पार्क में पहले से नही था।
रामलीला कमेटी ने माननीय उच्चन्यायाल का ध्यान आकृष्ट करते हुए अपील किया है कि कृपया स्वतः संज्ञान लेते हुए एक विधिक समिति से सम्भावित निर्माण की स्थलीय रिपोर्ट मंगवाकर जनहित तथा न्यायहित में आदेश प्रदान करने की महती कृपा करें। बैठक में पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र पाठक , यदुनाथ द्विवेदी , कुंज बिहारी मिश्र , सुधीर द्विवेदी , पूर्व महामंत्री प्राणेश त्रिपाठी ,डॉ अमरजीत गुलेरी,रामाश्रय दुबेकोषाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय , नागेंद्र सिंह , डॉ श्रीधर द्विवेदी ,नरेंद्र शुक्ल ,रामजी पांडेय,इंद्र मणि पांडेय , आशुतोष द्विवेदी , आशीष बाजपेयी ,आदि प्रमुख रूप से सम्मिलित हुए।