चोरी की बाइक,अन्य सामानों के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

उतरांव,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उतरांव थाना क्षेत्र पयागीपुर तिराहे के समीप स्थानीय पुलिस ने बुधवार को चोरी की बाइक,अन्य सामानों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर सम्बन्धित कार्यवाही के बाद न्यायालय भेजा।डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत उतरांव थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में थाने के उपनिरीक्षक रामअवतार यादव हमराही सिपाही के साथ थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिग कर रहे थे।उसी दौरान मोटर साइकिल से पयागपुर तिराहे की तरफ से एक व्यक्ति आता दिखा और रोकने पर वह भागने लगा।जिसपर पुलिस ने पीछा करके युवक को पकड़ लिया। पूछने पर पकड़े गए आरोपित ने अपना नाम समरजीत यादव पुत्र मोहनलाल निवासी ग्राम रामकिशुनपुर बसहि कोइरौना भदोही बताया। तलाशी में उसके पास से चोरी की बाइक एक साबल एक पेचकश 435 रूपये नगद बरामद हुआ।गिरफ्तार पुलिस द्वारा उस ब्यक्ति को थाने पर ले जाया गया और कार्यवाही पूरी की गयी। पुलिस के अनुशार हत्थे चढ़े अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में किये गये चोरी के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत है।

Exit mobile version