प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अपराध आशुतोष मिश्र, पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश कुमार सिंह और सीओ प्रथम सतेंद्र तिवारी के निर्देश पर थाना प्रभारी करेली बृजेश सिंह, उपनिरीक्षक राजबहादुर यादव, उपनिरीक्षक रणवीर सिंह व कॉन्स्टेबल संतोष सिंह के साथ वांछित अपराधियो एव बदमाशो की धर-पकड़ के लिए गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि गोकशी के मामले में वांछित अपराधी मोहम्मद सलमान पुत्र मोहम्मद असलम निवासी करेली करामत की चौकी उम्र लगभग 20 साल बक्सी मोड़ा पुल के पास खड़ा है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर सलमान को गिरफ्तार कर लिया।
इसी क्रम में करेली पुलिस ने मोहम्मद मकसूद उर्फ अभय पुत्र मोहम्मद इस्लाम उम्र 32 साल निवासी जेके आशियाना एयनुद्दीनपुर करेली को भी ससुर खदेरी नदी की पुलिया के पास से चार अदद देशी बम के साथ गिरफ्तार किया। यह एक शातिर बदमाश है।