नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस व पीएसी बल के साथ की गयी सघन कांबिंग

(सुमित पांडे) मिर्ज़ापुर (अनुराग दर्शन समाचार )। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा थाना मड़िहान क्षेत्र में पुलिस एवं जनता के मध्य सुदृढ़ कनेक्टविटी बनाये रखने तथा पुलिस के प्रति विश्वास में दृढ़ता बनाये रखने के लिए कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत नक्सल प्रभावित क्षेत्र सिकटही जंगल व उसके आस-पास के क्षेत्रों में पुलिस व पीएसी बल के साथ सघन कांबिंग की गयी ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल से किया वर्चुअल संवाद

कांबिंग के दौरान संदिग्ध सम्भावित स्थानों को सर्च करते हुए संदिग्ध गतिविधियों के बारें में धरातलीय अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की गयी । उक्त कांबिंग में प्रभारी निरीक्षक मड़िहान, पीआरओ पुलिस अधीक्षक, चौकी प्रभारी पटेहरा व पीएसी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा ।

Exit mobile version