
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उच्च न्यायालय में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव अशोक सिंह के नेतृत्व में आम अधिवक्ताओं ने ऑन लाइन दाखिला में परेशानी एवं बहस के दौरान लिंक नही जुड़ पाने के कारण हो रही समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया।
पूर्व महासचिव अशोक सिंह ने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं मुख्य न्यायाधीश से मांग किया हैं कि न्यायालय को पूर्व की तरह सुचारू रूप से चलने दिया जाय। मुकदम बिना डिफेक्ट के सीधे न्यायालय में भेजा जाय और अधिवक्ता जिसका मुकदमा लगा हो उसे न्यायालय मे उपस्थित होकर बहस करने की अनुमति दी जाय।
इस दौरान राजीव शुक्ला पूर्व कोषाध्यक्ष,अंजनी कुमार मिश्रा राम बलि वर्मा, वरुण शुक्ला पूर्व गवर्निंग,हरि मोहन केसरवानी, सुधीर केसरवानी,सुनील कुमार, अंकित सिंह यादव, सौरभ यादव सुभाष यादव, अनुज यादव, अंबुज पांडेय आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।