9835 लोगों की जांच, सिर्फ 32 कोरोना संक्रमित

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना संक्रमण में लगातार कमी का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को जिले में 32 कोरोना संक्रमित मिले। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने 9835 लोगों की कोरोना जांच की। एक बार फिर ठीक होने वालों की संख्या संक्रमितों से ज्यादा रही। 44 लोगों ने कोरोना को मात दी। इसमें से दो लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। जबकि 42 मरीजों का होम आइसोलेशन पूरा हो गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कहा गया है कि किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी है। अधिक से अधिक लोगों से टीकाकरण कराने को कहा गया है।

Exit mobile version