वैक्सीनेशन अब 05 जून तक मीडिया बंधुओं के लिए प्रेस क्लब में चलेगा टीकाकरण

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। मीडिया बंधुओं के लिए प्रेस क्लब में चल रहे वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत अब तक कुल 210 मीडिया बंधुओं का किया गया वैक्सीनेशन अब 05 जून तक मीडिया बंधुओं के लिए प्रेस क्लब में चलेगा वैक्सीनेशन का कार्य अधिक से अधिक मीडिया बंधु प्रेस क्लब में कराये अपना वैक्सीनेशन। मा0 मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप मीडिया बंधुओं के वैक्सीनेशन के लिए प्रेस क्लब में 01 जून से चल रहे वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत अब तक कुल 210 मीडिया बंधुओं के द्वारा वैक्सीनेशन कराया गया है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी श्री तीरथ लाल ने बताया है कि एक दिन और बढ़ाते हुए अब 05 जून तक मीडिया बंधुओं के लिए प्रेस क्लब में वैक्सीनेशन का कार्य किया जायेगा। सभी मीडिया बंधुओं से अनुरोध है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपना वैक्सीनेशन करायें। प्रेस क्लब मैं वैक्सीनेशन के समय वरिष्ठ पत्रकार रतन दीक्षित पंकज चौधरी न्यूज़ 24 अनंत राम कुशवाहा गिरीश पांडे सुनील राय विनय कुमार मिश्रा के के पांडे अनुराग शुक्ला अनुराग श्रीवास्तव सहित कई वरिष्ठ पत्रकार व पत्रकार साथी मौजूद थे।

Exit mobile version