Latest
संजीव त्रिपाठी बने डीआईजी जेल

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। चित्रकूट जेल में गैंगवार के बाद शुक्रवार रात शासन ने डीआईजी जेल को तैनात कर दिया। डीआईजी जेल लखनऊ संजीव त्रिपाठी को डीआईजी जेल प्रयागराज बनाया गया है। प्रयागराज परिक्षेत्र के अलावा अयोध्या परिक्षेत्र की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
बता दें कि प्रयागराज जेल के डीआईजी बीआर वर्मा के सेवानृवित्त होने के बाद यहां पर किसी अफसर की तैनाती नहीं की गई थी। डीआईजी जेल का पद कई महीनों से खाली चल रहा था। नैनी जेल के वरिष्ठ अधीक्षक पीएन पांडेय ही डीआईजी जेल का काम देख रहे थे। चित्रकूट जेल में गैंगवार के बाद अब शासन ने सक्रियता दिखाई है।



