ट्विटर पर छाया रहा बेरोजगार दिवस का मुद्दा

प्रतियोगी छात्रों ने 5 जून के मुख्यमंत्री जी के जन्मदिवस को बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रदेश भर के समस्त प्रतियोगी छात्रों ने 5 जून के मुख्यमंत्री जी के जन्मदिवस को बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया ।प्रतियोगियों का कहना है बीते 4 सालों में सरकार सरकारी नौकरियों देने में विफल रही,भर्तियां आयी नही जो आयी वो न्यायालय में फंसी रही अधिनस्थ चयन आयोग सबसे विफल रहा,लेखपाल की भर्ती 4 साल में नही आ पायी, वही हाल बेसिक का है बीते 2 साल से प्रशिक्षित भर्ती की माँग कर रहे हैं पर सरकार विज्ञापन जारी करने में असफल रही,यही हाल हर विभाग में है, प्रतियोगी मानसिक अवसाद में है, इसलिए मुख्यमंत्री जी के जन्मदिवस को बेरोजगारी दिवस के रूप में मना रहे हैं,कुछ दिन पहले प्रयागराज में प्रतियोगी छात्रों ने मुंडन करा के बेरोजगार के मूद्दे पर विरोध दर्ज किया था, ट्विटर पे आज बेरोजगार दिवस का मुद्दा छाया रहा लाखो ट्वीट किए गए प्रतियोगियो के द्वारा,पंकज मिश्रा, अभिषेक तिवारी,राहुल यादव, अश्वनी सिंह रजत विनीत सुनील ऋषभ अखिलेश विशु,जितेंद्र,
गणेश,अवनीश, आदि प्रतियोगी साथियो और कई कोचिंग और कई संगठन ने ट्विटर पर बढ चढ़कर बेरोजगार दिवस के रूप में जन्मदिवस को विरोध के रूप में मनाया।

Exit mobile version