सूर्योदय परिवार ने संगम नोज पर चलाया स्वच्छता अभियान

इलाहाबाद। सूर्योदय परिवार के निरंतर कार्यक्रम के अंतर्गत हर माह के 1 तारीख़, 11 तारीख़  व 21 तारीख़ तहत आज दिनांक 01 मई को संगम नोज इलाहाबाद में स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम चलाया गया।

जिसमें हर बार की तरह इस बार भी दूर-दूर से सूर्योदय परिवार के सदस्य आकर के सफाई अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
साथ ही प्रयाग के संगम नोज से दारागंज तक तक पैदल मार्च निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया।

सूर्य उदय परिवार ने लोगों से निवेदन किया है कि आप सभी स्वयं एक निश्चित समय स्वच्छता के प्रति निकाले, क्योंकि जब हम स्वयं किसी भी कार्य को करने के लिए धरातल पर उतरते हैं तो हमारे पीछे कारवां अपने आप ही चलने लगता है।

Exit mobile version