रामदेव का एलोपैथी पर वार: जेनरिक दवाएं न लिखकर उसी साल्ट की महंगी दवाएं लिखते हैं डॉक्टर

इस खेल को बंद करवाने के लिए कोर्ट भी जाऊंगा- स्वामी रामदेव

*पेट मे आईएमए वालों को इम्यूनिटी दिखती है, लेकिन कोरोनिल और कपाल भाति में इम्यूनिटी नजर नहीं आती*

( अनुराग शुक्ला )
हरिद्वार (अनुराग दर्शन समाचार )। हरिद्वार के योग आश्रम में बाबा रामदेव ने फार्मा कंपनियों के खिलाफ अपनी लड़ाई की धार तेज कर दी है। उन्होंने कहा कि वह सोमवार से फार्मा कंपनियों की पोल खोलेंगे। वह पहले से कह रहे हैं। उनकी जो मर्जी वो कर लें। बाबा ने कहा कि दवा ही नहीं, टेस्ट और ऑपरेशन माफिया भी हैं, जो मरीजों को लूट रहे हैं।
योग शिविर में रविवार को साधकों को योगासन कराते हुए स्वामी रामदेव ने कहा कि उनकी लड़ाई गलत काम करने वालों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि वह अपने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर जेनेरिक दवाओं की लिस्ट डालेंगे, जो मात्र दो रुपये की बिकती हैं। वहीं ब्रांडेड कंपनियों की वही दवाएं कई गुना महंगी बिकती हैं। कुछ बुरे डाक्टर महंगी दवाएं ही मरीजों के पर्चे पर लिखते हैं। स्वामी रामदेव ने आरोप लगाया कि ब्रांडेड कंपनियों की दवाएं लिखने वाले डॉक्टर कमीशन खाते हैं। जेनरिक दवाएं न लिखकर उसी साल्ट की महंगी दवाएं लिखते हैं। इनका इस खेल को बंद करवाने के लिए कोर्ट भी जाऊंगा।
स्वामी रामदेव ने कहा कि कोरोना के साथ इम्यूनिटी बढ़ाने वाला पेंट भी आ गया है। पेंट में आईएमए वालों को इम्यूनिटी दिखती है, लेकिन कोरोनिल और कपाल भाति में इम्यूनिटी नजर नहीं आती है।

Exit mobile version