
(सुमित पांडे) मिर्ज़ापुर (अनुराग दर्शन समाचार )। रविवार को नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल रविवार की सुबह ही पहले से ही निर्धारित जागरूकता अभियान के तहत कोतवाली वार्ड पहुँचे।जहा हर घर दस्तक दे कर लोगो को हैंडबिल बांट कर टीका लगवाने के लिये लोगो से अपील भी की।
नपाध्यक्ष के नेतृत्व में 38 वार्डो में चला टीकाकरण का जागरूकता अभियान
बता दे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ के निर्देश पर पालिकाध्यक्ष रविवार सुबह लोगो को टीकाकरण के प्रति प्रेरित करने के लिये सड़को पर उतरे।पालिकाध्यक्ष के नेतृत्व में समस्त 38 वार्डो में सभासदों,निगरानी समिति के सदस्यों एवं पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों ने घर-घर पहुँचकर लोगो को हैंडबिल बांट कर टीकाकरण में भाग लेने की अपील की।विभिन्न वार्डो में जहाँ सभासदों के नेतृत्व में भी लोगो को जागरूक किया गया।नपाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना महामारी से जारी इस जंग में टीका लगवाना अतिआवश्यक है।टीका एकदम सुरक्षित है,लोगो के मन मे किसी प्रकार का संशय नही होना चाहिये।टीका कई वैज्ञानिक परिक्षणो के बाद ही आम जनता को लगाया जा रहा है।कोरोना वायरस को हराने के लिये टीका ही एकमात्र उपाय है।नगर में 6 केन्द्रो पर टीका लगाने का कार्य हो रहा है।इसीलिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुँच कर टिका अवश्य लगवाये और अपने और पूरे परिवार को इस वायरस से बचाये।इस मौके पर सभासद कृष्ण मोहन,पूर्व सभासद सुरेश कसेरा,महेश वर्मा,नीलेश कसेरा संजू,नान जी बालगोविंद संदीप कसेरा,वार्ड के पर्यवेक्षक सुरेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।