आर्केस्ट्रा के दौरान बरातियों को गांव के लोगो ने मारपीट कर किया चोटिल

( सुमित पांडे )हलिया मिर्जापुर (अनुराग दर्शन समाचार)। स्थानीय थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी लक्ष्मी कांत गुप्ता की बेटी की शादी के लिए शनिवार को बरात विंध्याचल थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव से आई थी बरातियों ने मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा भी ले आए थे द्वारचार के बाद आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम शुरू हुआ कि उसी समय गांव के कुछ लोग भी आर्केस्ट्रा देखने के लिए आ गए और बारातियों से विवाद करने लगे बरातियों ने विरोध किया तो उन लोगों ने गांव के और लोगो को बुलाकर बरातियों को मारने पीटने लगे जिससे चार बरातियों को चोटें आईं।घरातियों के बीच बचाव करने के बाद भाग निकले सुबह अदवा बांध के मोड़ पर लाठी डंडे से लैस होकर बरातियों का आने का इंतजार करने लगे कि घरातियों ने इसकी सूचना पीआरवी 112 व स्थानीय पुलिस को दिया जिस पर पुलिस को देखकर सभी लोग भाग निकले पुलिस ने मौके पर एक बाइक को कब्जे में लेते हुए कार्रवाई में जुट गए।बरातियों की ओर से कोई तहरीर नही दी गई है।बराती भी वापस चले गए।घायल बरातियों का नाम नही पता चल पाया।

Exit mobile version