व्यापारियों ने महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, प्रयागराज का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर जोरदार स्वागत और अभिनंदन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, युवा उद्योग व्यापार मंडल की द्वारा श्रीराम कैफे में महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, प्रयागराज का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया। जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी ने इसे अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की एक बड़ी उपलब्धि बताया और लालू मित्तल के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा समाज में और व्यापार के लिए और बेहतर कार्य किया जा सकेगा। पहली बार पधारे नवनियुक्त जिला प्रभारी तरुण कुमार सिंह का भी स्वागत किया गया। सभी व्यापारियों ने लालू मित्तल एवं तरुण को मिठाई खिलाकर, माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। 9 जून को सेवा संकल्प दिवस की जोरदार तैयारियों पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर संरक्षक राजीव कृष्ण श्रीवास्तव बंटी भैया, महामंत्री अनूप वर्मा, उज्जवल टंडन, अनु केसरवानी, नमन जो सिंह रॉयल सरदार ,लाली सरदार मंजेश, काके भाई ,सतीश केसरवानी, सैफ अहमद, बादल केसरवानी , अरशद बालू, अध्यक्ष नकाश कोना उद्योग व्यापार मंडल, अतरसुइया व्यापार मंडल , चौकव्यापार मंडल, कोटगंज उद्योग व्यापार मंडल नुरुल्लाह रोड व्यापार मंडल, मुट्ठीगंज उद्योग व्यापार मंडल, सभी बाजार के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version