
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भारतीय रेलवे स्वास्थ्य सेवा की अधिकारी डॉ. रूपा कपिल ने रविवार को केंद्रीय रेलवे अस्पताल की चिकित्सा निदेशक (एमडी) का पदभार ग्रहण कर लिया। डॉ. रूपा इससे पहले इसी पद भुवनेश्वर में तैनात थीं। उनका उत्तर मध्य रेलवे और प्रयागराज से घनिष्ठ संबंध है। वह पहले यहां रेलवे चिकित्सालय में एडीएमओ प्रोबेशनर के रूप में रह चुकी हैं। फिर एनेस्थेसियोलॉजिस्ट के रूप में विभिन्न क्षमताओं में 25 वर्ष दिए। इसके बाद अपर मुख्य स्वास्थ्य निदेशक (एसीएचडी) प्रशासन के रूप में सेवा की। मद्रास मेडिकल कॉलेज की पूर्व छात्र डॉ कपिल मूल रूप से एनेस्थेसियोलॉजिस्ट हैं।
पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता शीघ्र निदान, उपचार और टीकाकरण के साथ ही, कोविड के अनुरूप व्यवहार को सख्ती से लागू करना होगा। महाप्रबंधक वीके त्रिपाठी ने उन्हें बधाई दी बता दें कि डॉ. विनीत अग्रवाल के स्थानांतरण के बाद चिकित्सा निदेशक का पद रिक्त था। डॉ. एसके हांडू कार्यभार देख रहे थे।
उत्तर मध्य रेलवे में महिला सशक्तिकरण के नए युग का सूत्रपात हुआ है। सभी तीन प्रमुख अस्पतालों का नेतृत्व अब महिला डॉक्टरों के हाथ में है। महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे डॉ. आभा जैन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक मंडल चिकित्सालय झांसी हैं तो डॉ. शोभा दयाल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक मंडल चिकित्सालय आगरा हैं। इसी प्रकार डॉ. एस दत्ता मुख्य स्वास्थ्य निदेशक, उत्तर मध्य रेलवे के पद पर हैं पहले से कार्यरत हैं।