
मांडा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) l दो सालों से लूट के मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त को मांडा पुलिस ने पांच अदद सुतली बम के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इंस्पेक्टर मांडा धाकेश्वर सिंह के निर्देश पर चौकी प्रभारी दिघिया राम बहादुर सिंह ने की गिरफ्तारी
डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के द्वारा अपराध एवं अपराधियों और माफियाओं की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर मांडा धाकेश्वर सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी दिघिया राम बहादुर सिंह व दरोगा सुभाष कुमार यादव की टीम ने सोमवार की सुबह आरोपी अनिल कुमार मिश्रा उर्फ़ कुंदन मिश्रा पुत्र ओम प्रकाश मिश्रा उर्फ़ वकील मिश्रा निवासी कनेवरा थाना मांडा को गिरफ्तार कर लिया। मामलें में इंस्पेक्टर मांडा धाकेश्वर सिंह बताया कि आरोपी अनिल कुमार मिश्रा को सोमवार की सुबह मांडा रोड स्थित पावर हाउस के सामने से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जमा तलाशी में आरोपी के पास से पांच अदद सुतली बम व 260 रूपये नगद बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया गयाl