जनहित संघर्ष समिति के द्वारा जर्जर हुए अशोक स्तंभ स्थल को ठीक कराने की मांग

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जनहित संघर्ष समिति के द्वारा अशोक चक्र स्तंभ स्थल को ठीक कराने की मांग को लेकर के समिति के जिलाध्यक्ष अभिलाष केसरवानी ने जिलाधिकारी प्रयागराज को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि मुट्ठीगंज राजाबारा के हाथा में स्थित देश को अंग्रेजो की दासता से मुक्त कराने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की यादगार में बने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क और उस पार्क में राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह अशोक चक्र स्तंभ स्थापित किए गए हैं जो लगभग 2 वर्षों से अशोक चक्र स्तंभ स्थल जर्जर हो रहे हैं ऐसे में राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह अशोक चक्र की गरिमा धूमिल हो रही है। ऐसे में जर्जर हुए अशोक चक्र स्थल को तुरंत ठीक कराया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से अभिलाष केसरवानी सुमित केसरवानी सचिन गुप्ता किशन चंद्र जायसवाल श्रेयांश भार्गव विकास चौरसिया नमित कुमार आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version