तीर्थ पुरोहित गंगा महासभा के संयोजन से संगम तट पर पौशाला का उद्धघाटन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज धीरज कुमार शर्मा के नेतृत्व में संगम तट पर पौशाला का उद्धघाटन तीर्थ पुरोहित गंगा महासभा के संयोजन में प्रयागराज संगम तट पर महाबीर मार्ग चौराहा स्थित सालकराम बालकराम हाथी निशान पंडा जी के स्थान पर तीर्थ यात्रियों के सुविधार्थ ठंडे पेयजल की व्यवस्था की गई हैं।

जिससे प्रयागराज में आने वाले तीर्थयात्रियों एवं स्नानार्थियों को ठंडे एवं मिट्ठे जल कि आपूर्ति हों सकें, इस पौशाला का उद्धघाटन पं ललित शर्मा सदस्य कुंभ मेला सलाहकार समिति के द्वारा किया गया उक्त अवसर पर प्रयागवाल सभा के अध्यक्ष हिरामन भारद्वाज प्रभाकर पाण्डेय, सुरेशबाबु तिवारी,गुड्ड पाठक केतन शर्मा,विमल पंडा आदि प्रयागवाल समाज के लोग उपस्थित रहे ।

Exit mobile version