मीरजापुर एक्सिस बैंक के करेंसी चेस्ट में रकम जमा करा रहा कर्मचारी का 50 लाख रुपया बैंक गायब

( सुमित पांडे )मिर्जापुर (अनुराग दर्शन समाचार )। आज रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विस के कर्मचारीगण कैश वैन महिन्द्रा पिकअप से बंधन बैंक मीरजापुर एवं अन्य दो जगहो से कैश एकत्र कर मीरजापुर एक्सिस बैंक के करेंसी चेस्ट में जमा करने के लिए समय करीब 14:00 बजे गए थे । रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विस के कर्मचारी सूर्यजीत भौसर पुत्र धनेश्वर निवासी ककरही थाना कोतवाली देहात जनपद मीरजापुर 03 बैगों में कैश लेकर जमा काउंटर पर पहुंचे । एक बैग का पूरा पैसा जमा कर चुके थे, दूसरे का पैसा जमा कर रहे थे कि बंधन बैक का पैसा जो ₹ 50 लाख था उसको एक पतला दुबला युवक नजर बचाकर चोरी करके बैंक से लेकर चला गया । जिसकी सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक मीरजापुर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा अन्य अधिकारी द्वारा मौके पर पहुंचकर छानबीन व पूछताछ की जा रही है । सीसीटीवी की फुटेज में एक व्यक्ति बैग को ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है । घटना की गहनता से जांच कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Exit mobile version