प्रदेश में लगातार जहरीली शराब से हो रही मौत के विरोध में युवा कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेय के निर्देश पर आज पूरे प्रदेश में जहरीली शराब से हो रही मौत के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आहुत था। इसी क्रम में प्रयागराज युवा कांग्रेस अध्यक्ष निशांत रस्तोगी के नेतृत्व में आज बालशन स्थित गांधी प्रतिमा पर युवा कांग्रेस ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करके प्रदेश सरकार का विरोध किया।
विरोध करते हुए निशांत रस्तोगी ने कहा कि जिस तरह से जहरीली शराब से पूरे प्रदेश में सैकड़ों मौतें हो रही हैं इनकी जिम्मेदारी किसकी है सरकार के नाक के नीचे कई महीनों से जहरीली शराब बनाई और बेची जा रही है जिससे सैकड़ों परिवार बेसहरा हो गए हैं उन मौतों के लिए अप्रत्यक्ष रूप से प्रदेश सरकार जिम्मेदार है। योगी सरकार से युवा कांग्रेस प्रयागराज मांग करता हैं कि जहरीली शराब से हुई मौत के पीड़ित परिवार को सरकार कम से कम 20 लाख का मुआवजा दे जिससे उसके परिवार का भरण पोषण हो सके। प्रदर्शन करने वालों में मुख्यत ओम प्रकाश दुबे , शशांक शर्मा,हर्ष शर्मा, अभय मिश्रा, माधवी राय,पुनीत श्रीवास्तव, आशीष जायसवाल, आशु पाण्डेय आदि लोग मौजूद थें।

Exit mobile version