समाज और सरकार दोनों एक रथ के पहिए के जैसे – केशव प्रसाद मौर्य

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सरस्वती हाईटेक नैनी स्थित प्रभाव्य इंडस्ट्रीज लिमिटेड के द्वारा लगाए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट का शिलान्यास उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या जी के कर कमलों के द्वारा किया गया इस अवसर पर उन्होंने दीप प्रज्वलन कर भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी जी के द्वारा कम समय में ऑक्सीजन प्लांट निर्माण हेतु अपनी सहमति व सहयोग देने के लिए एवं ऑक्सीजन प्लांट के प्रोपराइटर श्री उमेश जायसवाल जी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि कमजोर लोगों के लिए जो व्यक्ति अपना कदम आगे बढ़ाता है और उसकी सेवा करता है वह सेवा सबसे पवित्र एवं महान सेवा मानी जाती है क्योंकि कमजोर और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना नारायण सेवा के जैसा होता है उन्होंने आगे कहा कि पैसा तो बहुत तो के पास है लेकिन दिल हर व्यक्ति के पास नहीं होता लोगों की सेवा के लिए उन्होंने आगे कहा कि समाज और सरकार दोनों एक ही रथ के पहिए हैं जब कोई संकट देश के अंदर आता है तो उस संकट को परास्त करने के लिए हम सभी को एकजुटता के साथ मुकाबला करना चाहिए और उन्होंने आगे कहा कि हमें गर्व है कि हमें विश्व के सर्वश्रेष्ठ नेता और देश के गौरवशाली प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मार्गदर्शन मिल रहा है उनके नेतृत्व में समाज और सरकार पूरी तन्मयता के साथ वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ रहा है और हमें पूर्ण विश्वास है समाज और देश जीतेगा और कोरोना हारेगा और आगे यह अक्सीजन प्लांट अपने निर्धारित समय पर पूर्ण होकर लोगों की सेवा में लग जाएगा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि दरिद्र नारायण की सेवा सर्वश्रेष्ठ सेवा होती है और आगे उन्होंने कहा कि कोरोना के प्रथम दौर को हमने हराया है दूसरे दौर को हमने थामा है तीसरे दौर के लिए हमारी पूरी तैयारी है। ऑक्सीजन प्लांट के शिलान्यास के अवसर पर विधायक अजय भारती संजय गुप्ता एमएलसी सुरेंद्र चौधरी पूर्व विधायक गुरु प्रसाद मौर्या दीपक पटेल रणजीत सिंह वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल रमेश पासी राजन पाठक दिलीप श्रीवास्तव गिरीजेश मिश्रा नरसिंह केशव शर्मा बबलू केसरवानी एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Exit mobile version