प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज पत्थर की जगह सिविल लाइंस धरना प्रदर्शन स्थल पर एस आर एन रेप पीड़िता को न्याय दिलाने और बेटी को श्रद्धांजलि अर्पित करने को इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष डॉ०रिचा सिंह के नेत्रित्व मे पत्थर गिरजा घर स्थित धरना स्थल पर जुटे समाजवादी पार्टी के लोगों ने कैण्डिल जला कर बेटी को न्याय दो,बेटी हम शर्मिंदा हैं के साथ ज़िम्मेदार अस्पताल के स्टाफ सीएमओ और पुलिस अधिकारीयों की जवाबदेही तय करने को आवाज़ बुलन्द की।इस मौक़े पर रिचा सिंह ने कहा कानूनी लड़ाई जारी रहेगी।सपाईयों ने मृत बेटी के लिए दो मिनट का मौन भी धारण किया।इस मौक़े पर डॉ रिचा सिंह मुज़फ्फर बाग़ी,प्रमोद यादव बच्चा मो०इमरान,पिन्टू यादव सचिन दास,संदीप,सूरज मिश्रा, मुकेश,काशान सिद्दीकी मो०मुजीब नौशाद सिद्दीकी,औन ज़ैदी,सै०मो०अस्करी आदि शामिल रहे।