Latest

कोरोना तो भाग गया,फिर से आने का डर बना है – शंकराचार्य वासुदेवानंद

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । श्रीमज्ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज ने कोरोना के सम्बंध में दोहरी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अपने शंकराचार्य आश्रम ब्रह्मनिवास अलोपीबाग में कहा की जगद बुद्धिजीवियों के द्वारा आत्मरक्षा व बचने के लिए आवश्यक एवं उपयोगी बचाव कार्य किया । जिससे कोरोना भाग गया। इसको जनमानस व सरकार के सतत प्रयास का फल बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया एवं भगवान आदि शंकराचार्य व अपने गुरु तथा पूर्व ज्योतिषपीठाधीश्वर (ब्रह्मलीन) का आरती पूजन कर के भक्तो को प्रसाद वितरित किया । पूज्य शंकराचार्य जी ने उक्त अवसर पर नागरिकों को जागरूक करते हुए कहा कोरोना प्राणी मात्र का अदृश शत्रु है इसलिए पूरे प्रदेश से कोरोना कर्फ्यू हटने के बाद भी कोरोना से सुरक्षा के लिए दो गज दूरी, मास्क लगाना सेनेटाईजेशन करने जैसे प्रयास करते रहना चाहिए।उन्होंने उपस्थित भक्तो के साथ कोरोना के कारण मृत व शाहिद हुए लोगो को पुष्पांजलि भेंट की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुर्ण प्राचार्य श्री शिर्वाचन उपाध्यय आचार्य छोटे लाल मिश्र, ब्रह्मचारी आत्मानंद,आचार्य विपिन जी महेश जी, अनूप वर्मा, राजीव बंटी, सुनील दुबे, रमेश केसरवानी एवं ज्योतिष्पीठ प्रवक्ता ओंकारनाथ त्रिपाठी आदि प्रमुख रूप से सम्मलित रहे।

Related Articles

Back to top button