
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज में aiims की स्थापना की मांग को लेकर विगत सप्ताह से प्रयागराज में अधिवक्ता एवं भाजपा नेता विजय कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान जारी है बता दें कि पूर्व में प्रयागराज की सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी कौशांबी सांसद विनोद सोनकर और सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर प्रयागराज में एम्स की स्थापना की मांग की गई थी इसी क्रम में अधिवक्ताओं के समर्थन की मांग को लेकर आज प्रतिनिधिमंडल इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के महासचिव प्रभा शंकर मिश्रा से मिलकर इस आंदोलन में सहयोग और समर्थन की मांग को रखा गया इस पर श्री मिश्रा द्वारा इस आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की गई और कहा कि प्रयागराज के सम्मान के लिए और प्रयागराज वासियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए जो भी लड़ाई यह मांग की जा रही है वह जायज है हम पूर्ण रूप से इसका समर्थन करते हैं इस पर श्री विजय द्विवेदी ने कहा कि शीघ्र ही हस्ताक्षर अभियान और जनसंपर्क अभियान के माध्यम से प्रयागराज के शिक्षक कर्मचारी और प्रबुद्ध वर्ग को भी इस लड़ाई में साथ जोड़ा जाएगा और छात्रों और व्यापारी वर्ग को भी ऐम्स के समर्थन में अपने साथ इस आंदोलन में जोड़ा जाएगा आज ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से विजय द्विवेदी दीपक मिश्रा शिवम मिश्रा कृष्णा यादव राहुल यादव अमन मिश्रा सहित काफी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।