प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे को विद्या भारती सेवा न्यास, पूर्वी उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा “उत्कृष्ट सेवा शिक्षा पुरस्कार”- 2019-2020 प्रदान किया गया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर, प्रयागराज के संगीताचार्य मनोज गुप्ता की सूचनानुसार विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे को विद्या भारती सेवा न्यास, पूर्वी उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा “उत्कृष्ट सेवा शिक्षा पुरस्कार”- 2019-2020 प्रदान किया गया l
उक्त पुरस्कार विद्या भारती द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में प्रांत में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की जन्म शताब्दी वर्ष की स्मृति में दिया गया है l उक्त पुरस्कार को प्राप्त करने पर विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के मंत्री जय प्रताप सिंह सेवा संयोजक योगेश कुमार एवं क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद्र के साथ साथ विद्या भारती से जुड़े समस्त अधिकारी ,प्रधानाचार्य एवं आचार्यों सहित विद्यालय परिवार ने हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रदान की l
शुभकामनाएं प्रदान करने वालों में रमेश चंद्र मिश्रा, जटाशंकर तिवारी, शिव नारायण सिंह, कामाख्या प्रसाद दुबे ,आनंद कुमार ,अशोक कुमार मौर्य, दिनेश कुमार शुक्ला, सत्य प्रकाश पांडे ,अवधेश कुमार, वकील प्रसाद ,वाचस्पति चौबे ,सुनील कुमार गुप्ता, शशि कपूर गुप्ता ,सचिन सिंह परिहार ,दीपक दयाल, विभु श्रीवास्तव, विनय कुमार यादव, प्रवीण कुमार तिवारी, कुंदन कुमार ,अनूप गुप्ता सहित समस्त आचार्य परिवार शामिल रहा l

Exit mobile version