गंगा-गोमती एक्सप्रेस का संचालन 14 से

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयागराज से लखनऊ तक सफर करने वालों के लिए अच्‍छी खबर है। सूबे की राजधानी लखनऊ जाने के लिए लोकप्रिय ट्रेन गंगा-गोमती एक्सप्रेस 15 जून से प्रयागराज संगम से रवाना होगी। इसके पहले यह ट्रेन 14 जून को लखनऊ से प्रस्थान कर प्रयागराज संगम आएगी। ट्रेन का संचालन पहले की तरह होगा।
कोरोना काल में रेलवे प्रशासन की ओर से ट्रेनों को निश्चित समय के लिए चलाया जा रहा है।
इसके बाद जरूरत महसूस होने पर उसे रिस्टोर किया जा रहा है। कोरोना की दूसरी लहर आई तो कई ट्रेनों को नहीं चलाया गया। अब लखनऊ और बरेली जाने वालों को सहूलियत मिलेगी। 04216 लखनऊ-प्रयागराज संगम गंगा-गोमती एक्सप्रेस का संचालन लखनऊ से 14 जून से और 04215 प्रयागराज संगम-लखनऊ का संचालन 15 जून से शुरू होगा।
04307 प्रयागराज संगम-बरेली स्पेशल 15 जून से और 04308 बरेली-प्रयागराज संगम स्पेशल का संचालन 14 जून से होगा। हालांकि रेलवे की ओर से अभी 04209/04210 प्रयागराज संगम -लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, प्रयागराज संगम-बस्ती के बीच चलने वाली 04231 मनवर संगम एक्सप्रेस, अयोध्या जाने वाली सरयू एक्सप्रेस के संचालन की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है।

Exit mobile version