उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ की प्रान्तीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ महिला समाजसेवी श्रीमती कान्ति पाण्डेय के आकस्मिक निधन से कर्मचारियों में शोक की लहर, शोक सभा आयोजित

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयागराज ही नहीं उत्तर प्रदेश के विभिन्न विभागों के राज्य कर्मचारियों की मसीहा एवं महिला कर्मचारी नेता श्रीमती कांति पाण्डेय का आज आकस्मिक निधन हो जाने के कारण कर्मचारियों में शोक की लहर व्याप्त हो गई इस संबंध में उत्तर प्रदेश राज्य संविदा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्याम सूरत पाण्डेय की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारी नेताओं ने श्रीमती कांति पाण्डेय को अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भगवान से उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना किया इस संबंध में श्याम सूरत पाण्डेय ने कहा कि ऐसे नेताओं की कमी से राज्य कर्मचारियों में व्यापक हताशा पैदा होगी क्योंकि यह एक अपूरणीय क्षति है।
आज की शोक सभा में मुख्य रूप से राज्य कर्मचारी महासंघ के श्याम सूरत पाण्डेय, उत्तर प्रदेश सार्वजनिक निर्माण विभाग मजदूर सभा के प्रान्तीय अध्यक्ष श्रवण कुमार दुबे, भारतीय सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कर्मचारी नेता फूलचन्द्र दुबे, हिन्द मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री भोलानाथ तिवारी, अन्तराष्ट्रीय मूंछ नृत्यक श्री राजेन्द्र तिवारी दुकान जी, संकट मोचन बालाजी धाम गोरक्षा देवरहा बाबा ट्रस्ट के श्री महन्त योगिराज देवरहा जंगल बाबा, नेशनल हॉकर फेडरेशन के प्रदेश महामंत्री रवि शंकर द्विवेदी, वरिष्ठ मजदूर नेता मधुचकहा, डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के अध्यक्ष श्री बी०के० पाण्डेय, नैतिक विकास शोध संस्थान सेवा ट्रस्ट प्रयाग के महासचिव सत्य प्रकाश पाण्डेय, बसन्त त्रिपाठी, राष्ट्रीय सनातन सेना के महामंत्री राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी, क्षमा द्विवेदी, सत्या तिवारी, आशा पाण्डेय सहित सैकड़ों कर्मचारी नेता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

Exit mobile version