करेली दुर्गा पूजा पार्क में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। करेली दुर्गा पूजा पार्क नई पानी टंकी गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया माननीय पार्षद फजल खान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया उन्होंने कहा कि हमें गर्व हो रहा है।

कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वज फहराने का अवसर प्रदान किया गया ज्ञानेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा हम इस दिन को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाते हैं और हमारे संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, बेनेगल नरसिम्हा राव ,सच्चिदानंद सिन्हा , एमवी पायली , सुभाष कश्यप, रेणुका रे, गणेश वासुदेव को याद किया सभी को मिठाइयां दी गई और बच्चों को झंडे और खिलौने दिए गए इस शुभ अवसर पर श्री महेंद्र श्रीवास्तव ,अकरम भाई (शगुन) ,राजू चतुर्वेदी ,देवेंद्र श्रीवास्तव ,सहाय मौर्या, मुन्ना भाई, जयचंद सिंह, रविंद्र श्रीवास्तव ,उत्कर्ष जमशेद आलम,आदि शामिल हुएl




