
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। वरिष्ठ पार्षद एवं मुख्य सचेतक भाजपा नगर निगम किरन जायसवाल ने कहा है कि नगर निगम सदन में लोकतंत्र की हत्या हुई मुझे बोलने नहीं दिया गया मुझे स्पष्टीकरण नोटिस दिए बिना निलंबित कर दिया गया जो लोकतंत्र की हत्या और जनहित की आवाज दबाने की कोशिश की गई पार्षद ने कहा कि आज जल संस्थान के बजट चर्चा में महापौर ने सदन को गुमराह किया महापौर ने सदन में बताया कि 6 साल का जल संस्थान का बकाया एरियर माफ कर दिया गया है कह कर सदन को गुमराह किया लोग बिल जमा करने जब जल संस्थान के जोन कार्यालयों में जा रहे हैं तो उनसे 6 साल का एरियर जोड़कर बिल मांगा जा रहा है 6 साल पहले का बकाया एरियर से लोग परेशान हैं मेरे द्वारा खुद जलसंस्थान के जोन आफिसों में फोन करके संपर्क किया गया तो बताया कि ऐसा कोई आदेश नही आया है मुझे सदन में माफी मंगवाने के लिए बाध्य करने वालों को जनता से खुद माफी मांगनी चाहिए !