
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। देश के प्रमुख प्रदेश उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में Aiims स्थापना की मांग को धीरे धीरे प्रयागराज के लोगों का समर्थन मिलने लगा है
श्रमिक कर्मचारी नेता व क्षेत्रीय विधायक एवं व्यापारियों से मांगा जन सहयोग
आज राज्य कर्मचारी संघ प्रयागराज के अध्यक्ष श्री राजेंद्र त्रिपाठी उत्तर प्रदेश लेखपाल अमीन संघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार सागर राजकीय मुद्रणालय प्रयागराज के अध्यक्ष ने अपना समर्थन देकर प्रयागराज में एम्स स्थापना की मांग की इसके साथ ही इस अभियान की अगुवाई कर रहे अधिवक्ता विजय कुमार द्विवेदी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन जी और स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्वनी चौबे जी को पत्र भेजकर प्रयागराज वासियों की जन भावना को देखते हुए ऐम्स की स्थापना की मांग की विगत 1 माह से चल रहे इस जनसंपर्क अभियान को कर्मचारी संगठनों के समर्थन से काफी बल मिला है जनसंपर्क की कड़ी में प्रयागराज में विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी से मिलकर ऐम्स स्थापना अभियान में अपना सहयोग प्रदान करने की मांग की गई श्री चौधरी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन जी को पत्र लिख कर प्रयागराज में एम्स स्थापना की मांग की श्री द्विवेदी ने कहा कि शीघ्र ही जनपद के समस्त कर्मचारी संगठनों सामाजिक संगठनों एवं धार्मिक संगठनों के साथ मिलकर इस अभियान को तेजी से बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा आज प्रतिनिधिमंडल में सर्व श्री विजय द्विवेदी दीपक मिश्रा शिवम मिश्रा निकेत शुक्ला कृष्णा यादव अनिल पांडे सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।