प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना संक्रमण का खतरा दिन पर दिन कम हो रहा है। प्रयागराज में 24 घंटे के अंतराल में शनिवार को 10 नए संक्रमित मिले। संक्रमित मिले लोगों में कोई भी गंभीर नहीं है। संक्रमितों में से सिर्फ एक मरीज एसआरएन में भर्ती हुआ है। बाकी मरीजों ने होम आइसोलेशन में रहने का निर्णय लिया। अधिकतर ग्रामीण इलाके के रहने वाले हैं। शनिवार को कोई भी मौत संक्रमण के चलते नहीं हुई।
वहीं शनिवार को 20 लोगों ने कोरोना को मात दी। दो लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। वहीं 18 लोगों का होम आइसोलेशन भी पूरा हो गया। स्वास्थ्य विभाग ने अलग-अलग जगह जांच अभियान चलाया। इस दौरान 8542 लोगों की जांच की गई।