युवा सपाई चला रहे मुहिम समाजवादी संकल्प कोई भी भूखा न सोने पाए कोई भी भूखा न रहने पाए- सागर निषाद

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना की दूसरी लहर के कहर से लॉक डाउन लगने की वजह से आम जनता की आमदनी जीरो हो गई ऐसे में लोग भूखे सोने को मजबूर हुवे वहीं प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के नेता सागर निषाद सूर्या ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक मुहीम चलाई समाजवादी संकल्प कोई भी भूखा न सोने पाए कोई भी भूखा न रहने पाए सुरु में सिर्फ 3 लोग जिनके नाम प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी संदीप यादव जी , युवा नेता नरेंद्र निषाद जी इन्होंने इस मुहीम की सुरुवात की जब लोगों ने देखा कि इस महामारी के दौरान कहीं कोई विधायक सांसद या कोई भी जन प्रतिनिधि जनता की सहायता नही कर रहा तब ये नौजवान लोग अपनी जान की परवाह किये बिना ही पूरे लग्न से लोगों की मदद कर रहे है इन्हीं बारीकियों को देखते हुवे लोग मदद को आगे आये और जिनसे जो सहयोग हो सका वो इस टीम को करते रहे और ये टीम अब तक हजारों लोगों तक राशन व खाने का सामान पहुँचाया है मुहीम अभी भी निरंतर चल रही है साथ ही हॉस्पिटल में बेड से लेकर ऑक्सीजन सिलेंडर तक कि व्यवस्था इन लोगों ने की इस पूरी महामारी में ये टीम लगातार आम जनता के लिए दिन रात एक कर दी है सागर निषाद सूर्या बताते है कि उनका और उनकी टीम का प्रयास है कि इंसान और इंसानियत दोनो को जीवित रखा जा सके । अभी कुछ दिनों पहले फाफामऊ के पास एक बूढ़ी औरत जो कि टूटे छप्पर के नीचे रहती थी भूखे सो रही थी शोसल मीडिया पर जब इन लोगों ने उसकी लाचारी देखी तो तत्काल ही पहुँच कर न ही सिर्फ राशन व अन्य जरूरी सामान दिया बल्कि उसके टूटे छप्पर की भी मरम्मत कर डाली व उन्हें पहनने के लिए साड़ी भी दी व आश्वासन दिया कि आगे भी हम लोग आते रहेंगे । टीम के सदस्य – विनीत सिंह, अंकित मिश्रा, हिमांशु, संदीप सिंह सत्या, धवन कुशवाहा , अंकित भीम, अरुन, उज्ज्वल, सौरभ सिंह आजाद, आकाश, जय निषाद व अन्य सैकड़ों लोग है जो लगातार लगे हुवे है व सहयोग दे रहे है।

Exit mobile version