थाना करैली व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त टीम द्वारा हत्या के प्रयास के वांछित 04 अभियुक्त गिरफ्तार

कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अवैध तमंचा, 01 खोखा, 01 जिन्दा कारतूस नाजायज बरामद किया गया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। पुलिस उप महानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक अपराध आशुतोष मिश्रा, क्षेत्राधिकारी प्रथम सत्येंद्र तिवारी के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में शनिवार को मोहल्ला हाजी नगर थाना करेली में मोहम्मद फैजान पुत्र मोहम्मद फारुख निवासी गौस नगर थाना करेली जनपद प्रयागराज को गोली मार दी गई थी । जिसे स्वरूप रानी अस्पताल प्रयागराज में घायल अवस्था में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है । इस संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 508/ 2021 धारा 307 भा. द. वि पंजीकृत किया गया । दिनांक 13 जून 2021 को थाना करेली पुलिस व एसओजी क्राइम ब्रांच प्रयागराज के सहयोग से नामजद 4 अभियुक्त गणों मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद असलम निवासी 360बी हाजी नगर सुलतानपुर भवा थाना करेली जनपद प्रयागराज उम्र 28 वर्ष,अल्तमस इकबाल पुत्र इकबालउद्दीन निवासी 28 अकबरपुर थाना करेली जनपद प्रयागराज उम्र 21 वर्ष,शाहिद पुत्र स्वर्गीय नईम उद्दीन 28 वर्ष निवासी हाजी नगर सुल्तानपुर भावा,मोहम्मद जीशान पुत्र स्वर्गीय अंसार अहमद 22 वर्ष सुल्तानपुर भावा हाजी नगर थाना करेली क्षेत्र अंतर्गत से गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त तमंचा 12 बोर पर एक अदद खोखा कारतूस बाय का दर्द जिंदा कारतूस अभियुक्त मोहम्मद जीशान उपरोक्त के कब्जे से बरामद किया गया । जिस के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 509 2021 धारा 325 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना करेली से शामिल रहे उप निरीक्षक बृजेश सिंह थाना प्रभारी करेली,SSI कौशलेंद्र बहादुर सिंह,उप निरीक्षक विजेंद्र कुमार यादव,उप निरीक्षक शेर सिंह यादव,उप निरीक्षक रणवीर सिंह, क्राइम ब्रांच प्रयागराज शामिल रही।

Exit mobile version