सादगी से सम्पन्न हुआ भोजपुरिया दबंग स्टार संग्राम सिंह पटेल का जन्मदिन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अवध गंगा फ़िल्म के ऑफिस में भोजपुरिया दबंग स्टार संग्राम सिंह पटेल का जन्मदिन बड़ी ही सादगी से मनाया गया । जिसमें फिल्म जगत से जुड़े गिने-चुने लोगों ने शिरकत किया और संग्राम सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ढेर सारी बधाईयाँ दी । चूँकि कोरोना काल की स्थिति के मद्देनजर रखते हुये अभिनेता संग्राम सिंह ने बड़ी ही सजगता और चंद मेहमानों की उपस्थिति में जन्मदिन के बहाने कुछ अपनों के बीच खुशियाँ बॉटने का प्रयत्न किया । चाहकर भी मजबूरीवश अपने कई अजीजों को ना बुला पाने का खेद भी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि आगे अपने सभी लोगों के बीच धूमधाम से बर्थडे सेलिब्रेट करूँगा ।
उक्त अवसर पर फिल्म म्यूजिक डायरेक्टर नौशाद अली राहत, संदीप कुमार (ब्यूरो चीफ क्राइम खबर),सन्नी सिंह, भावेश सिंह ,रंजीत राज (एक्टर) अभिषेक मिश्रा(एक्टर) बब्बू यादव (एक्टर) पी.आर.ओ अरविंद मौर्या इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

Exit mobile version