
शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं काशी प्रांत के संगठन मंत्री राम मनोहर द्वारा संपन्न हुआ
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) l रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज ,राजापुर, विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे जी के संरक्षण में एवं उनके निर्देशानुसार विद्यालय में छह दिवसीय ऑनलाइन योग शिविर का शुभारंभ दिनांक 16 जून को हुआ। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं काशी प्रांत के संगठन मंत्री राम मनोहर द्वारा दीप प्रज्वलन तत्पश्चात वंदना एवं उनके उद्बोधन के द्वारा संपन्न हुआ l उक्त योग शिविर 16 जून से प्रातः 8:00 बजे से 9:00 बजे तक प्रारंभ होकर 21 जून विश्व योग दिवस के दिन समाप्त होगा।ऑनलाइन योग शिविर में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एमoपीo एडo अंतिम वर्ष की शिक्षा प्राप्त कर रहे योगाचार्य श्रीमान डेनियल ब्रियंत के द्वारा प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे से विद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं एवं उनके अभिभावकों तथा समस्त शिक्षकों को योग का प्रशिक्षण देंगे l प्रशिक्षण का संयोजन शारीरिक प्रमुख आचार्य संतोष तिवारी एवं विमल दुबे के निर्देशन में संपन्न होगा l तकनीकी व्यवस्था आचार्य श्री दीपक दयाल एवं सुनील गुप्त संभालेंगे l अंतिम दिन 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर धर्मेंद्र मिश्रा महासचिव योगा एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा l शिविर का कुशल संचालन आचार्य विभु श्रीवास्तव ने किया l छह दिवसीय उक्त प्रशिक्षण शिविर में 17 जून को रामजी सिंह (प्रदेश निरीक्षक’ विद्या भारती काशी प्रांत ),18 जून को डॉक्टर रघुराज सिंह (पूर्व प्राचार्य ,हंडिया पीजी कॉलेज एवं अध्यक्ष रानी रेवती देवी), 19 जून को शिव कुमार पाल (जी ए, इलाहाबाद हाई कोर्ट एवं प्रबंधक रानी रेवती देवी )तथा 20 जून को हेम सिंह (क्षेत्रीय संगठन मंत्री, विद्या भारती काशी प्रांत) का मुख्य अतिथि के रूप में मार्गदर्शन प्राप्त होगा l प्रमुख रूप से उपस्थित रहने वालों में रमेश चंद्र मिश्रा, कामाख्या प्रसाद तिवारी, दिनेश कुमार शुक्ला, अशोक कुमार मौर्य, विनय कुमार यादव, प्रवीण कुमार तिवारी, कुंदन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।