
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज हम सब मीडिया कर्मी उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रानिक और प्रिंट मीडिया व डिजिटल मीडिया पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पत्रकारों को रिपोर्टिंग के दौरान सुरक्षात्मक माहौल मिले इसक हम सभी आकांक्षा करते हैं। विगत दिनों पत्रकारों पर हमले की कई खबरें आई जिससे हम सभी आहत महोदय हम सभी से अपेक्षा करते हैं कि पत्रकारों पर हमले और उनकी सुरक्षा संबंधी आवेदन पत्र समय से ध्यान देकर उचित कार्यवाही की जाए । पत्रकार को निर्भय होकर कार्य करने का अवसर प्राप्त हो सके।हम सभी इलेक्ट्रानिक मीडिया व डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारगण उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति से शासन स्तर पर उठाए जा रहे कदमों की सराहना करते हैं साथ ही प्रतापगढ़ में पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं। परिजनों को सहायता राशि और सरकारी नौकरी देने की मांग की। हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग । मांग पत्र देने वालों में क्लब के संरक्षक वीरेंद्र पाठक क्लब के अध्यक्ष संदीप तिवारी क्लब के पूर्व अध्यक्ष आलोक मालवीय क्लब के सचिव अजीत सिंह सहित क्लब के सदस्य अनुराग शुक्ला रितेश सिंह धीरज अमीर अनंत पांडे विनय कुमार मिश्रा राजेश कुमार विश्वकर्मा विजित कुमार मोहम्मद साजिद सार्थक पांडे रमेश तिवारी सौरभ आदर्श सहित सैकड़ों पत्रकार उपस्थित थे।