
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। यूपी बीएड छात्र संघ प्रदेश अध्यक्ष पाठक सत्यम के नेतृत्व में उच्च शिक्षा विभाग को ज्ञापन सौंपा। बुधवार को यूपी बीएड प्रथम वर्ष फर्स्ट सेमेस्टर को 1 लाख 80 हजार से अधिक छात्रों के परीक्षा फॉर्म और अगले कक्षा में प्रोन्नत करने हेतु यूपी बीएड छात्र संघ ने प्रदेश अध्यक्ष पाठक सत्यम के नेतृत्व में घेराव कर ज्ञापन सौंपा। गौरतलब है यूपी बीएड 2020 के छात्रों को एडमिशन लिए हुए साल भर होने को है पर ना तो अब तक 1 लाख 80 हजार छात्रों के परीक्षा फॉर्म भरे गए ना ही उन्हें अगली कक्षा में प्रोन्नत किया गया। यूपी बीएड छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष पाठक सत्यम ने बताया कि यूपी बीएड 2020 के 1 लाख 80 हजार छात्रो के परीक्षा फॉर्म फरवरी में ही भराये जाने थे पर उच्च शिक्षा विभाग की शिथिलता और राज्य विश्वविद्यालयों के लापरवाही के कारण साल भर बीत जाने के बाद भी अब तक पूरे प्रदेश में लाखो बीएड 2020 के छात्रों के ना तो परीक्षा फॉर्म भरे गए ना ही उन्हें अगली कक्षा में प्रमोट किया गया, जिसके वजह से 6 महीने का सेमेस्टर साल भर में और दो साल का कोर्स 3 साल में पूरा होने की नौबत है। उच्च शिक्षा विभाग की इसी शिथिलता और राज्य विश्वविद्यालयो के लापरवाही के वजह से 1 लाख 80 हजार से अधिक छात्रों का भविष्य अंधेरे में है। इसीलिए आज यूपी बीएड छात्र संघ ने प्रदेश अध्यक्ष पाठक सत्यम के नेतृत्व में बीएड 2020 के प्रशिक्षुओं ने उच्च शिक्षा विभाग का घेराव कर ज्ञापन सौंपा और मांग की उच्च शिक्षा विभाग राज्य विश्वविद्यालयो को निर्देशित कर जल्द से जल्द यूपी बीएड 2020 के छात्रों के परीक्षा फॉर्म भरवाए और माननीय उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के प्रोन्नत हेतु जारी दिशा निर्देशों का पालन कर यूपी बीएड 2020 के एक लाख 80 हजार छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नत करे, अन्यथा यूपी बीएड छात्र संघ बीएड प्रशिक्षुओं के साथ प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी। इस मौके पर यूपी बीएड छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष पाठक सत्यम,उपाध्यक्ष सौरभ शुक्ला दिव्यांशु मौर्या, आलोक, शिवम, विवेक शुक्ला, राजेश सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।