अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक शातिर युवक गिरफ्तार

करैली,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)।करैली पुलिस ने आज सघन चेकिंग के दौरान लवकुश आश्रम के पास से अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ एक शातिर युवक को गिरफ्तार किया है। डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना करैली एसओ ब्रजेश सिंह थाने पर तैनात एसआई रणवीर सिंह मय हमराहियों के साथ क्षेत्र में सघन चेकिंग कर रहे थे।तभी मुखबिर से सूचना मिली सुचना की लवकुश आश्रम के पास एक संदिग्ध शातिर युवक खड़ा हैं। सूचना पर यक़ीन कर एसओ करैली मय पुलिस फोर्स के साथ उस स्थान की घेराबंदी कर खड़े युवक को गिरफ़्तार कर लिया। पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली,तो उनके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर एक जिंदा कारतूस आदि बरामद हुए।पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मो0आमीर पुत्र मो फिरोज नि0 हटवा थाना धुमनगंज प्रयागराज उम्र 22 वर्ष बताया।गिरफ्तार युवक को थाने ले जाया गया जहा आगे की सम्बन्धित आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Exit mobile version