शहर कांग्रेस कमेटी कार्यलय पर जरूरत मंदों को दवा, सेनिटाइजर वितरण किया गया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी व उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार “लल्लू” के निर्देशानुसार कोराना महामारी में सेवा सत्याग्रह के अर्न्तगत शहर कांग्रेस कमेटी कार्यलय पर जरूरत मंदों को दवा, सेनिटाइजर, वितरण किया गया जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव/प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने दवा वितरण के दौरान कहा कि हम शहरवासी प्रियंका गांधी का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने गांधी परिवार की कर्मस्थली को प्राथमिकता देते हुए शहर की आम जनता के लिए कोविड आइसोलेशन कीट भेजकर आम जनता के दुखों बाटने का प्रयास किया है वहीं दुसरी ओर उत्तर प्रदेश सरकार कोरोना महामारी को अवसर बनाकर भष्टाचार मे लिप्त हैं यदि लोगों को सही समय पर दवा,आक्सीजन, अस्पताल, इलाज मिल जाता तो प्रयागराज मे इतनी मौतें न होती !
शहर अध्यक्ष नफीस अनवर ने कहा कि कांग्रेस सेवा सत्याग्रह कार्यक्रम हर विधानसभा में होगा ताकि लोगों को ज्यादा से ज्यादा लोगों को राहत मिल सके आगे कहा कि वो भयानक मंजर आज भी याद जब दवा और आक्सीजन के अभाव सैकड़ों जाने प्रतिदिन जा रही थी और लोगों के पास पैसा न होने के कारण अंतिम संस्कार तक नही कर पा रहें थे इसी को ध्यान में रखकर इस तरह की पहल प्रियंका गांधी द्वारा किया गया है आगे इससे बेहतर भी प्रयास जारी रहेगा । कार्यक्रम में मुख्य रूप से – प्रदेश सचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह, नफीस अनवर, प्रदीप द्विवेदी, रोहन सिंह, बब्लू सिब्तैन, अनुप सिंह, अरशद अली, अमित परिमार, इशरत चांद, विवेक मिश्रा, कामेश्वर सोहनकर, इरशाद उल्ला, नफीस कुरैशी, प्रभात सिंह विमल मलहोत्रा, दरंकशा आदि लोग उपास्थि थे

Exit mobile version