सपा की विचारधारा दलित विरोधी

2022 में प्रदेश में बसपा की होगी सरकार-अशोक गौतम

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रयागराज-मिर्ज़ापुर मण्डल के मुख्य सेक्टर प्रभारी डा. अशोक गौतम ने एक बयान में बताया कि समाजवादी पार्टी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपनी सस्ती लोकप्रियता हासिल करने व मीडिया के सहारे बसपा के विरुद्ध अनर्गल प्रलाप कर रहे है।श्री गौतम ने कहा कि सपा घृणित जोड़तोड़, द्वेष व जातिवाद आदि की संकीर्ण राजनीति में माहिर है और बसपा के निलंबित विधायकों तथा मीडिया प्रबंधन के सहारे अपनी सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहती है। उन्होंने सपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा का चाल-चरित्र चेहरा हमेशा दलित विरोधी रहा है। समाजवादी अखिलेश की सरकार ने बसपा शासन काल के महत्वपूर्ण जनहित कार्यो को बंद करा दिया गौर तलब है कि भदोही जिले का नाम बसपा सरकार में सन्त रविदास नगर रखा था उसे सपा सरकार ने बदल दिया ऐसे बहुत उदाहरण है जो सपा सरकार का दलित विरोधी चेहरा जनता ने देखे है। गौतम ने कहा कि 2022 के विधानसभा के चुनाव में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बहन मायावती के नेतृत्व में बनेगी।

Exit mobile version